हरिद्वार में 10 जनवरी को होगी स्व. वेद प्रकाश चौहान की तृतीय पुण्यतिथि पत्रकार जगत करेगा नमन
हरिद्वार में 10 जनवरी को होगी स्व. वेद प्रकाश चौहान की तृतीय पुण्यतिथि पत्रकार जगत करेगा नमन
भारत आवाज़ (24*7)
(विशाल सिंह) हरिद्वार: सहानुभूति समाचार प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन (पेजा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने हरिद्वार पहुंचकर दिवंगत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय वेद प्रकाश चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की। विसर्जन अमावस्या के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा और राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखंड प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता ने स्वर्गीय चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और भावुक होकर उन्हें याद किया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने घोषणा की कि आगामी 10 जनवरी को हरिद्वार के वानप्रस्थ आश्रम ज्वालापुर में दोपहर 1 बजे से स्वर्गीय वेद प्रकाश चौहान की तृतीय पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पेजा उत्तराखंड इकाई के नेतृत्व में संपन्न होगा।
आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी:
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता तथा प्रदेश अध्यक्ष सरोजिनी सेमवाल को सौंपी गई है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार गुप्ता ने उत्तराखंड के सभी पदाधिकारियों और पत्रकारों से संवाद किया। उन्होंने आह्वान किया कि इस आयोजन को भव्य और सकुशल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश केंद्र और राज्य के सभी पदाधिकारी एकजुट होकर पूर्ण सहयोग प्रदान करें।




