एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आयोजित की कार्यशाला: व्यापारियों को कुट्टू व सिंघाड़े के आटे की बिक्री और भंडारण के दिए निर्देश

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आयोजित की कार्यशाला: व्यापारियों को कुट्टू व सिंघाड़े के आटे की बिक्री और भंडारण के दिए निर्देश

भारत आवाज़ (24*7)

​(विशाल सिंह) हरिद्वार। आगामी नवरात्र के दौरान कुट्टू और सिंघाड़े के आटे के सेवन से होने वाली फूड प्वाइजनिंग (खाद्य विषाक्तता) की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में खाद्य कारोबार से जुड़े व्यापारियों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

​कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों को कुट्टू व सिंघाड़े के आटे के सुरक्षित भंडारण गुणवत्ता बनाए रखने खरीद-बिक्री की प्रक्रियाओं तथा विभागीय नियमों की विस्तार से जानकारी दी। खाद्य सुरक्षा विभाग के उपायुक्त महिमानंद जोशी वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन कैलाश टमटा योगेंद्र और आशीष भार्गव सहित अन्य अधिकारियों ने व्यापारियों को जागरूक करते हुए स्पष्ट किया कि नवरात्र के दौरान गुणवत्ता और स्वच्छता से कोई समझौता न किया जाए।

​नियमों की स्पष्ट जानकारी से रुकेगी परेशानी: व्यापार मंडल

कार्यशाला को संबोधित करते हुए शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के हितों के लिए तत्पर है। उन्होंने विभाग से आग्रह किया कि समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए ताकि अनजाने में किसी भी व्यापारी को विभागीय कानूनी दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

​वहीं शहर महामंत्री विक्की तनेजा ने कहा कि व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा नियमों की स्पष्ट जानकारी देना विभाग और व्यापार जगत दोनों के हित में है। इससे न केवल उपभोक्ता सुरक्षित रहेंगे बल्कि व्यापारियों का व्यापार भी सुगमता से चलेगा।

​बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद

आयोजन के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का संकल्प लिया गया। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से ऋषिलाल, दीपक गोयल, मगन बंसल, मनोज मंगल, खुशहाल मित्तल, मुकेश मल्होत्रा, प्रमोद तनेजा, संजीव, राकेश कुमार, गगन, गौरव गोयल, मुकेश सैनी सहित क्षेत्र के अनेक प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button