हरिद्वार में जमीन हेराफेरी का मामला आया सामने निष्पक्ष जांच की मांग
हरिद्वार में जमीन हेराफेरी का मामला आया सामने निष्पक्ष जांच की मांग
भारत आवाज़ (24*7)
(टीटू कुमार) हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत नवोदय नगर (वार्ड नंबर 13) से जमीन से जुड़े लेनदेन और दस्तावेजों में फर्जीवाड़े का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित अशोक वर्मा ने इस संबंध में आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।
अशोक वर्मा का आरोप है कि संपत्ति और जमीन के लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों में कथित तौर पर हेराफेरी की गई है। इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद सिडकुल थाने में कथित फर्जी दस्तावेजों और संपत्ति लेनदेन को लेकर संबंधित पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
मामले के उजागर होने के बाद अब जमीन के कागजातों की सत्यता और लेनदेन में नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अशोक वर्मा ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सिडकुल थाना पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही जमीन के लेनदेन और दस्तावेजों में हुई गड़बड़ी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।




