एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

मुस्कान फाउंडेशन ने नीरज मलिक की आठवीं पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, 22 यूनिट रक्त एकत्र

मुस्कान फाउंडेशन ने नीरज मलिक की आठवीं पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, 22 यूनिट रक्त एकत्र

भारत आवाज़ (24*7)

​(आशु कुमार )हरिद्वार। मुस्कान फाउंडेशन हरिद्वार द्वारा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्व. नीरज मलिक की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रानीपुर मोड़ स्थित चंद्राचार्य चौक के समीप संजीवनी ब्लड बैंक (रवि डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी लैब) में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 22 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

​शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरिद्वार नगर निगम की मेयर श्रीमती किरण जैसल, विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, रवि डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी लैब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रविकांत शर्मा तथा मुस्कान फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती नेहा मलिक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

​इस अवसर पर मुस्कान फाउंडेशन की ओर से उपस्थित अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नीम के पौधों के छोटे गमले तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

​कार्यक्रम में मुस्कान फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य रेणु अरोड़ा, सिमरन बग्गा, तुषार गाबा, मधुर अरोड़ा, जोली मलिक, सौरभ अरोड़ा, आयुष शर्मा, अक्षय शर्मा और हरी शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने स्व. नीरज मलिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button