1 अक्टूबर से हरिद्वार में खनन सत्र 2026-27 शुरू, जिलाधिकारी ने दिए नियमों के सख्त पालन के निर्देश
1 अक्टूबर से हरिद्वार में खनन सत्र 2026-27 शुरू, जिलाधिकारी ने दिए नियमों के सख्त पालन के निर्देश
भारत आवाज़ (24*7)
(ब्यूरो रिपोर्ट) हरिद्वार। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार में खनन सत्र 2026-27 की सभी खनन गतिविधियां 01 अक्टूबर 2026 से आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई हैं। राजस्व हित और शासन की मंशा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 30 सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को कार्य में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब न करने की हिदायत दी है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि खनन कार्य पूरी तरह निर्धारित नियमों और मानकों के तहत ही संचालित किए जाएं। इसके साथ ही माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT), नई दिल्ली द्वारा समय-समय पर पारित आदेशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने अधिकारियों को खनन क्षेत्रों की निरंतर और कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शासन, न्यायालय और एनजीटी के नियमों का उल्लंघन न हो और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा सके।




