एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई: हरिद्वार, रुड़की और लक्सर में दूसरे दिन भी शराब के ठेकों पर चेकिंग अभियान जारी, नहीं मिली ओवररेटिंग

आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई: हरिद्वार, रुड़की और लक्सर में दूसरे दिन भी शराब के ठेकों पर चेकिंग अभियान जारी, नहीं मिली ओवररेटिंग

भारत आवाज़ (24*7)

(विशाल सिंह) हरिद्वार।ओवररेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग ने जिलेभर में अपना चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। हरिद्वार, रुड़की और लक्सर समेत ग्रामीण इलाकों में दूसरे दिन भी विभाग की कार्रवाई जारी रही, जिससे शराब ठेका संचालकों में हड़कंप का माहौल है।

​जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद बिंजौला के निर्देश पर विभागीय टीमों ने इस बार खास रणनीति अपनाई। आबकारी अधिकारियों ने खुद ग्राहक बनकर शराब की 15 दुकानों से बोतलें खरीदीं ताकि ओवररेटिंग की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके। हालांकि, इस गोपनीय जांच के दौरान किसी भी दुकान पर निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने का मामला सामने नहीं आया।

आबकारी टीमों ने भगवानपुर एफएल, लंढौरा, चौली, जमालपुर खुर्द, सलेमपुर तिराहा, रोशनाबाद सी.आई और रोशनाबाद एफ.आई सहित कई क्षेत्रों की देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों पर रैंडम चेकिंग की। टीमों ने खुद खरीदारी कर रेट सूची का मिलान किया, जिसमें सभी जगह शराब तय मूल्य पर ही बिकती पाई गई।

जिला आबकारी अधिकारी

मामले की जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद बिंजौला ने बताया, “बुधवार को दूसरे दिन भी हरिद्वार, रुड़की और लक्सर के ग्रामीण क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 15 दुकानों पर गोपनीय तरीके से जांच की गई। इसका मुख्य उद्देश्य शिकायतों की सच्चाई परखना था। जिले में कहीं भी ओवररेटिंग नहीं पाई गई है।”

​उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी ठेका संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल निर्धारित दर पर ही शराब की बिक्री करें। यदि भविष्य में किसी दुकान पर ओवररेटिंग का मामला पकड़ा गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की यह निगरानी आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button