उत्तराखंड: मुफ्ती शमून कासमी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं सीएम धामी को बताया पीएम मोदी के विजन का सच्चा सिपाही
उत्तराखंड: मुफ्ती शमून कासमी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं सीएम धामी को बताया पीएम मोदी के विजन का सच्चा सिपाही
भारत आवाज़ (24*7)
(टीटू कुमार) हरिद्वार: उत्तराखंड अल्पसंख्यक हुनर परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने देश और प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। हरिद्वार दौरे के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम धामी देवभूमि के मूल आचरण को जीते हैं और उनका राजनीतिक जीवन एक सैनिक की तरह पूरी तरह बेदाग है। वे सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर उतार रहे हैं।
आधुनिक शिक्षा और कौशल विकास पर जोर
मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा परिषद को आधुनिक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। इसके जरिए अल्पसंख्यक समाज के बच्चे कंप्यूटर विज्ञान और गणित की उच्च शिक्षा प्राप्त कर विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे। इसके साथ ही हुनर परिषद के माध्यम से कौशल विकास, स्वरोजगार और बुनाई-कढ़ाई जैसे पारंपरिक व आधुनिक कार्यों को बढ़ावा मिलेगा जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से मुस्लिम समाज को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। आरएसएस और भाजपा का डर दिखाकर दशकों तक समाज का दोहन किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राजनीतिक सफर और 12 वर्षों के प्रधानमंत्री कार्यकाल को उपलब्धियों से भरा बताते हुए मुस्लिम समाज से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं शिक्षा ग्रहण करें और देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएं।




