एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

गांधी और शास्त्री जयंती पर कृपाल कन्या विद्यालय में नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता व नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित

गांधी और शास्त्री जयंती पर कृपाल कन्या विद्यालय में नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता व नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित

भारत आवाज़ (24*7)

(टीटू कुमार)

गांधी और शास्त्री जयंती पर कृपाल कन्या विद्यालय में नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता व नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित

​हरिद्वार (शिवालिक नगर)। कृपाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कृपाल नगर (शिवालिक नगर) में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम व उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ‘मेरा युवा भारत हरिद्वार’ (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) की सहयोगी संस्था ‘बहुउदय लोक सेवा संस्थान’ (रावली महदूद) के तत्वावधान में स्वच्छता, नशा मुक्ति, आत्मरक्षा और ‘संकल्प ही सेवा’ जैसे विषयों पर विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया नुक्कड़ नाटक रहा, जिसके माध्यम से नशा मुक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके साथ ही बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए तथा सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

​इस अवसर पर जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य श्री दिनेश कुमार शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया और विषय से संबंधित प्रश्न पूछे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में अनन्या (प्रथम स्थान), काजल (द्वितीय स्थान) तथा दक्ष कुमार (तृतीय स्थान) को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

​विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक मूल्यों का विकास होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान इंदु चौहान, निशु मिश्रा, प्रतिमा रानी, शिखा, कमल शर्मा, विवेक, अंजली, रेनू और प्रिया सोनी पाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button