एक्सक्लूसिव खबरेंराजनीतिहरिद्वार भारत

हरिद्वार में कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन: शिव मूर्ति चौक से हर की पौड़ी तक उमड़ा जनसैलाब, बीजेपी सरकार और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

हरिद्वार में कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन: शिव मूर्ति चौक से हर की पौड़ी तक उमड़ा जनसैलाब, बीजेपी सरकार और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

भारत आवाज़ (24*7)

​(टीटू कुमार) हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में कांग्रेस पार्टी ने एक विशाल रैली निकालकर ज़बरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया। शिव मूर्ति चौक से शुरू होकर हर की पौड़ी तक निकाली गई इस रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी देखी गई। रैली के दौरान वातावरण “ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद” और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” जैसे नारों से गूंज उठा।

​कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए सरकार से ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे की मांग की। रैली में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

​बीजेपी सरकार भ्रष्टाचारी और वोट चोर: तेलू राम प्रधान

​रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता तेलू राम प्रधान ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचारी हो चुकी है और लोकतंत्र में वोट चोरी का काम कर रही है। आज का समय किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि देश को बचाने का समय है।”

​तेलू राम प्रधान ने आगे कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के सभी वर्गों और सर्व समाज की लड़ाई लड़ रहे हैं। ज्ञानेश कुमार पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि उनके कृत्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए और सरकार को उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार करना चाहिए।

​इस प्रदर्शन के दौरान हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button