धनतेरस पर PNB की अनूठी पहल: स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए गंगा सभा और शांतिकुंज को सौंपे दो वाहन
धनतेरस पर PNB की अनूठी पहल: स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए गंगा सभा और शांतिकुंज को सौंपे दो वाहन


भारत आवाज़ (24*7)
(सुबोध शर्मा) हरिद्वार: धनतेरस के पावन अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत बैंक ने गंगा सभा और शांतिकुंज गायत्री परिवार को स्वच्छता कार्यों में सहयोग देने के उद्देश्य से दो वाहन भेंट किए।
पंजाब नेशनल बैंक के अंचल प्रमुख अनुपम जी ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित संस्थाओं को समर्पित किया। इस दौरान गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि शांतिकुंज गायत्री परिवार की ट्रस्टी शेफाली पांडया व्यवस्थापक योगेंद्र गिरि एवं जगदीश लाल सहित बैंक के कई उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि PNB केवल बैंकिंग सेवाओं तक सीमित न रहकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे जनहित के कार्यों में योगदान देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। संस्थाओं के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने बैंक की इस कल्याणकारी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।




