असली जेन जी ग्रामीण युवा हैं हरिद्वार में भारी बारिश के बीच मोदी सरकार के समर्थन में निकली विशाल ट्रैक्टर-बाइक रैली
असली जेन जी ग्रामीण युवा हैं हरिद्वार में भारी बारिश के बीच मोदी सरकार के समर्थन में निकली विशाल ट्रैक्टर-बाइक रैली
भारत आवाज़ (24*7)
( टीटू कुमार) हरिद्वार: दिल्ली में चल रहे राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों के बीच हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में युवाओं का एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में ग्रामीण युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में एक भव्य समर्थन रैली निकाली।
वाटिका फार्म हाउस जगजीतपुर से शुरू होकर बादशाहपुर तक निकाली गई इस रैली में सैकड़ों की संख्या में युवा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बाइकों पर सवार होकर शामिल हुए। खास बात यह रही कि मौसम खराब होने और भारी बारिश के बावजूद युवाओं का जोश कम नहीं हुआ।
दिखाया मजबूत समर्थन
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता शिवा चौहान ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रैली निकालने वाले असली जेन जी नहीं हैं, बल्कि असली जेन जी हमारे ग्रामीण क्षेत्र के युवा हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के ग्रामीण युवा पीएम मोदी और सीएम धामी की नीतियों के साथ मजबूती से खड़े हैं और बारिश में उमड़ी यह भीड़ इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि देश का युवा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के बजाय विकास और राष्ट्रवाद के समर्थन में है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा
माना जा रहा है कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार के रूप में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे शिवा चौहान ने इस सफल आयोजन के जरिए अपनी राजनीतिक पकड़ का कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पार्टी के जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तक अपना बायोडाटा सौंपकर टिकट की मांग पहले ही कर रखी है। इस रैली के बाद क्षेत्र की राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं।




