हरिद्वार में नो-एंट्री तोड़ शहर में घुसे 15 ट्रक, रानीपुर पुलिस ने कसा शिकंजा; मचा हड़कंप
हरिद्वार में नो-एंट्री तोड़ शहर में घुसे 15 ट्रक, रानीपुर पुलिस ने कसा शिकंजा; मचा हड़कंप
भारत आवाज़ (24*7)
(टीटू कुमार) हरिद्वार। व्यस्त सड़कों पर बेधड़क दौड़ते भारी वाहनों और बेलगाम चालकों पर रानीपुर पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कड़े आदेशों के बाद, कोतवाली रानीपुर पुलिस की टीम ने शिवालिक नगर इलाके को अपनी रडार पर लिया और नो-एंट्री के नियमों को ठेंगा दिखाकर घुस रहे 15 भारी ट्रकों को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस के इस अचानक एक्शन से नियम तोड़ने वाले चालकों में अफरा-तफरी मच गई।
सिडकुल की तरफ से आ रहे थे नो-एंट्री में ट्रक
औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल की ओर से आ रहे ये 15 ट्रक नियम-कायदों को दरकिनार कर शिवालिक नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके में दाखिल हो रहे थे। चेकिंग प्वाइंट पर मुस्तैद पुलिस टीम ने सभी वाहनों को रोककर मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत ऑन-द-स्पॉट सख्त कार्रवाई की। इसमें से 14 ट्रकों के मौके पर ही कुल 7,000 रुपये के नकद चालान काटे गए जबकि एक ट्रक चालक की गंभीर लापरवाही पर उसका कोर्ट का चालान किया गया।
सड़कों पर मनमानी की तो होगी सीधी जेल और कोर्ट कार्रवाई
मामले की गंभीरता पर रानीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि रिहाइशी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी ट्रकों की नो-एंट्री सिर्फ ट्रैफिक जाम की वजह नहीं बनती बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी सीधा खतरा है। उन्होंने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखना और नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है इसलिए नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ यह चाबुक आगे भी इसी तरह चलता रहेगा।
इस ताबड़तोड़ और सफल चेकिंग अभियान में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के साथ हेड कांस्टेबल गोपीचंद कांस्टेबल वीर सिंह और कांस्टेबल अर्जुन राहरिद्वार में नो-एंट्री तोड़ शहर में घुसे 15 ट्रक रानीपुर पुलिस ने कसा शिकंजा मचा हड़कंपवत की टीम मुस्तैदी से डटी रही।




