एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहरिद्वार भारत

15वें दिन भी चमका धर्मनगरी का अमरपुर घाट विशेष महाअभियान में उठा दो टन कचरा

15वें दिन भी चमका धर्मनगरी का अमरपुर घाट विशेष महाअभियान में उठा दो टन कचरा

भारत आवाज़ (24*7)

(विशाल सिंह) ​हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में कुंभ मेला-2027 को भव्य स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए धर्मनगरी हरिद्वार में चलाया जा रहा विशेष स्वच्छता महाअभियान बुधवार को 15वें दिन भी पूरी मुस्तैदी के साथ जारी रहा। कुंभ मेलाधिकारी सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल मार्गदर्शन में जनपद के गंगा घाटों मंदिर परिसरों और सार्वजनिक स्थलों की सूरत बदली जा रही है।

​इसी कड़ी में बुधवार को अमरपुर घाट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं शैक्षणिक संस्थानों और नगर निगम की टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभियान के दौरान घाट और आसपास के संवेदनशील इलाकों से लगभग दो टन कूड़ा व अपशिष्ट एकत्रित कर सुरक्षित निस्तारित किया गया।

​जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की ली गई मदद

सफाई अभियान को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम और आपदा प्रबंधन की टीमों के साथ-साथ भारी मशीनों का उपयोग किया गया। जेसीबी मशीनों से तटीय क्षेत्रों में जमा कूड़ा हटाया गया और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से इस कचरे को निर्धारित प्रसंस्करण स्थल तक पहुंचाया गया।

​छात्रों और संस्थाओं ने दिखाई सहभागिता

अमरपुर घाट पर आयोजित इस अभियान में एसएमजेएन कॉलेज के छात्र-छात्राओं (एनएसएस स्वयंसेवकों) भुवनेश्वरी महिला आश्रम (एसबीएमए), डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स, आदर्श युवा समिति और आईटीसी मिशन सुनहरा कल’ के प्रतिनिधियों एवं पर्यावरण मित्रों ने सक्रिय योगदान दिया।

​गंगा में न बहाएं कपड़े और अपशिष्ट: प्रशासन

जिला प्रशासन ने आम जनता श्रद्धालुओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे गंगा की निर्मलता बनाए रखने में सहयोग करें। प्रशासन ने आग्रह किया कि लोग पुराने कपड़े, पूजन सामग्री या अन्य अपशिष्ट गंगाजी में प्रवाहित न करें बल्कि इन्हें निर्धारित स्थानों पर ही जमा कराएं ताकि धर्मनगरी की पवित्रता बनी रहे।

Related Articles

Back to top button