एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार वीर साहू पहुंचे हरिद्वार वीरभद्र हिंदू परिषद ने किया भव्य स्वागत

प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार वीर साहू पहुंचे हरिद्वार वीरभद्र हिंदू परिषद ने किया भव्य स्वागत

भारत आवाज़ (24*7)

(विशाल सिंह) ​हरिद्वार, हरियाणा के सुप्रसिद्ध अभिनेता, गायक, प्रोड्यूसर एवं गौसेवक वीर साहू हाल ही में वीरभद्र हिंदू परिषद के आमंत्रण पर धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। उनके आगमन पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक ठाकुर विशाल सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर उनका जोरदार स्वागत किया।

​हरिद्वार प्रवास के दौरान वीर साहू ने हर की पौड़ी पर अपने पितृदेवों की शांति के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए और मां गंगा की पावन धारा में पूजा-अर्चना की। सायंकाल उन्होंने ठाकुर विशाल सिंह राणा के साथ विश्वप्रसिद्ध हर की पौड़ी पर मुख्य अतिथि के रूप में गंगा आरती में सहभागिता की। इसके पश्चात गंगा सभा कार्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें श्रीराम अंकित पटका मां गंगा का पवित्र जल प्रसाद और चरणामृत भेंटकर पारंपरिक रूप से सम्मानित किया गया।

​गौसेवा और सनातन संस्कृति पर विशेष चर्चा:

हयात होटल में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान वीर साहू और ठाकुर विशाल सिंह राणा के बीच सनातन धर्म की रक्षा गौमाता की सेवा बहन-बेटियों की सुरक्षा तथा धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

​मीडिया से बातचीत करते हुए ठाकुर विशाल सिंह राणा ने वीर साहू के सामाजिक योगदान की सराहना की और बताया कि वे बड़ी संख्या में देसी गोवंश (लगभग 50-60 नंदी) और घोड़ों की सेवा कर रहे हैं। वहीं वीर साहू ने भी वीरभद्र हिंदू परिषद द्वारा सनातन मूल्यों और महिला सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर संगठन के तमाम पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button