एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

हरिद्वार जिले में पुलिस का एनकाउंटर अभियान जारी: खानपुर में तड़के पुलिस-बदमाश की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से शातिर घायल

हरिद्वार जिले में पुलिस का एनकाउंटर अभियान जारी: खानपुर में तड़के पुलिस-बदमाश की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से शातिर घायल

भारत आवाज़ (24*7)

(ब्यूरो रिपोर्ट) ​लक्सर (हरिद्वार)। हरिद्वार जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में तड़के पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में गिरफ्तार कर उपचार के लिए रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। एसपी ग्रामीण अभय सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाश के स्वास्थ्य और पूरी घटना की जानकारी ली।

​सितंबर-अक्टूबर में लगातार चौथा एनकाउंटर

हरिद्वार जनपद में पुलिस की बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। सितंबर के अंत से अक्टूबर की शुरुआत के बीच पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ का यह चौथा मामला है। इससे पहले तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में पुलिस अमन, जीशान, मुदस्सिर और इस्तकार जैसे वांछित आरोपियों को दबोच चुकी है।

​4 अक्टूबर को हुई इस ताजा मुठभेड़ के बाद क्षेत्र के अपराधियों में खौफ का माहौल बना हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों में पुलिस की मुस्तैदी को लेकर चर्चा गरम है।

Related Articles

Back to top button