एक्सक्लूसिव खबरेंराजनीतिहरिद्वार भारत

हरिद्वार नगर विधानसभा सीट: तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने ठोकी ताल भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा टिकट के लिए आवेदन

हरिद्वार नगर विधानसभा सीट: तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने ठोकी ताल भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा टिकट के लिए आवेदन

भारत आवाज़ (24*7)

​(विशाल सिंह) हरिद्वार: आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में हरिद्वार के प्रमुख तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने विधानसभा क्षेत्र 25 (हरिद्वार नगर) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट के लिए आधिकारिक दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने अपना विस्तृत बायोडाटा और आवेदन भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को सौंप दिया है।

​दो दशकों से अधिक का जनसेवा अनुभव

माँ गंगा के आशीर्वाद और क्षेत्र के संतों-भक्तों की शुभकामनाओं के साथ मैदान में उतरे उज्ज्वल पंडित ने पिछले दो दशकों से अधिक समय तक लगातार सामाजिक धार्मिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है।

​आवेदन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हरिद्वार उनकी आस्था कर्मभूमि और सेवा का मुख्य केंद्र है। वे यहाँ की पौराणिक धार्मिक परंपराओं तीर्थ पुरोहित समाज स्थानीय निवासियों और हर वर्ग की समस्याओं से लंबे समय से गहराई से जुड़े रहे हैं।

​विकास और धार्मिक गरिमा को आगे बढ़ाने का संकल्प

उज्ज्वल पंडित ने विश्वास जताया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनके लंबे सांगठनिक और सामाजिक अनुभवों का मूल्यांकन करते हुए हरिद्वार नगर सीट से सेवा करने का अवसर जरूर प्रदान करेगा। उनका मुख्य उद्देश्य धर्मनगरी हरिद्वार के सर्वांगीण विकास स्थानीय जनता की समस्याओं के समाधान और इसकी वैश्विक धार्मिक गरिमा को और अधिक ऊँचाइयों पर ले जाना है।

​पार्टी के अनुशासित सिपाही के रूप में उन्होंने कहा कि वे संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाते हुए निरंतर सेवा कार्य करते रहेंगे। अब देखना यह होगा कि पार्टी नेतृत्व इस दावेदारी पर क्या निर्णय लेता है जिस पर पूरे क्षेत्र की निगाहें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button