हरिद्वार कुंभ-अर्द्धकुंभ 2027: रेडक्रास चेयरमैन प्रो. नरेश चौधरी ने पुलिसकर्मियों को दिए सफलता के टिप्स
हरिद्वार कुंभ-अर्द्धकुंभ 2027: रेडक्रास चेयरमैन प्रो. नरेश चौधरी ने पुलिसकर्मियों को दिए सफलता के टिप्स

भारत आवाज़ (24*7)
(विशाल सिंह) हरिद्वार: इंडियन रेडक्रास उत्तराखंड के चेयरमैन और वरिष्ठ विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी ने सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आगामी कुंभ मेले के लिए तैनात होने वाले पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया। चार दशकों से विभिन्न कुंभ और स्नान पर्वों का अनुभव रखने वाले डॉ. चौधरी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को मेले की बारीकियों से अवगत कराया।
भीड़ प्रबंधन और आपसी समन्वय पर जोर
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. चौधरी ने बताया कि इस बार तिथियों के विशेष समीकरण के चलते 2027 के अर्द्धकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रहने का अनुमान है। उन्होंने बल दिया कि मेला प्रशासन, पुलिस और सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। साथ ही, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, होटल एसोसिएशन और स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी से ही महाकुंभ जैसे आयोजनों को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सकता है।




