हरिद्वार: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी कड़े एक्शन में गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल
हरिद्वार: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी कड़े एक्शन में गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल

भारत आवाज़ (24*7)
(विशाल सिंह) हरिद्वार 15 अक्टूबर: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म करने और उसे जान से मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
क्या था पूरा मामला:
कोतवाली क्षेत्र के एक स्थानीय निवासी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि आरोपी आकेश उर्फ आदेश (पुत्र राम सेवक, निवासी: ग्राम पीतम नगर हडोरा, थाना सिकन्दरपुर, जिला कासगंज, उत्तर प्रदेश हाल निवासी: जमालपुर कला, थाना कनखल) जबरन उनके घर में घुस आया। आरोपी ने डर और धौंस दिखाकर 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया तथा घटना का जिक्र किसी से करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह अधिकारी के निर्देशन में एसआई सोनल रावत के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। बुधवार की रात मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने फाउन्ड्री गेट के पास स्थित मेले के मुख्य गेट के नजदीक से आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी टीम में कांस्टेबल बृजमोहन सिंह और सतवीर सिंह भी शामिल रहे।




