एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

हरिद्वार: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, लक्सर पुलिस ने पीड़िता को सकुशल किया बरामद

हरिद्वार: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, लक्सर पुलिस ने पीड़िता को सकुशल किया बरामद

हरिद्वार/लक्सर।

उत्तराखंड की लक्सर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ही लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

​मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। 19 सितंबर को पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही ‘शाहिद’ नाम के युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

​पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर लक्सर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने तकनीकी (सर्विलांस) और मैनुअल पुलिसिंग की मदद से आरोपी के संभावित ठिकानों और आने-जाने वाले रास्तों पर कड़ी निगरानी रखी।

​शनिवार को मुखबिर और सर्विलांस की मदद से लक्सर पुलिस ने लक्सर क्षेत्र से ही नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही नरोजपुर गांव निवासी आरोपी सही शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

​आरोपी को दबोचने और नाबालिग को बरामद करने वाली पुलिस टीम में:

  • ​प्रभारी निरीक्षक: प्रवीण सिंह कोश्यारी
  • ​उपनिरीक्षक (SI): समीप पाण्डेय
  • ​उपनिरीक्षक (SI): प्रियंका नेगी
  • ​हेड कांस्टेबल: शमशेर खां
  • ​महिला हेड कांस्टेबल: सुनैना

Related Articles

Back to top button