एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

हरिद्वार में पितृ पक्ष अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धा की सैलाब: हरकी पौड़ी और नारायणी शिला पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान व तर्पण

हरिद्वार में पितृ पक्ष अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धा की सैलाब: हरकी पौड़ी और नारायणी शिला पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान व तर्पण

भारत आवाज़ (24*7)​

(विशाल सिंह) हरिद्वार: पितृ पक्ष की श्राद्ध अमावस्या के पावन अवसर पर तीर्थ नगरी हरिद्वार में आस्था का अलोकतांत्रिक और भव्य नजारा देखने को मिला। हरकी पौड़ी, ब्रह्मकुंड, कुशाव्रत घाट और नारायणी शिला पर देश के कोने-कोने से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर अपने पितरों की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण किया।
​नारायणी शिला और कुशाव्रत घाट पर उमड़ी भारी भीड़
सुबह तड़के से ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और गंगा तटों पर भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार किया। नारायणी शिला मंदिर पर विशेष अनुष्ठान के तहत श्रद्धालुओं ने ‘प्रेत शिला’ को स्नान कराया पितरों के प्रतीक स्वरूप बने स्थानों की सफाई कर उनका पूजन किया। इस दौरान कई श्रद्धालु अपने पूर्वजों को याद कर भावुक नजर आए और उनकी आंखों में आंसू छलक आए।
​विधि-विधान से हुआ पिंडदान और हवन
स्थानीय पंडितों और आचार्यों के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पिंडदान तर्पण हवन और ब्राह्मण भोजन कराया। धार्मिक मान्यता है कि साल में एक बार आने वाली इस सर्वपितृ अमावस्या पर गंगा स्नान और तर्पण करने से पितृ तृप्त होते हैं और अपने वंशजों को सुख समृद्धि व आरोग्यता का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
​सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। देवपुरा चौक से लेकर हरकी पौड़ी और नारायणी शिला तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए प्रशासन ने एक दिन पहले से ही कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे जिससे पूरा मेला क्षेत्र शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रहा है।

Related Articles

Back to top button