एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार का असर: कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा बरामद

हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार का असर: कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा बरामद

भारत आवाज़ (24*7)

(विशाल सिंह) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी की एक्टिवा स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 02 अक्टूबर 2026 को शिकायतकर्ता पंकज कुमार सिंह जनौटी ने कोतवाली नगर में अपनी एक्टिवा स्कूटी चोरी होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले के अनावरण के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

​पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सटीक सुराग मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश (पुत्र बिरजू, निवासी गली नंबर-3, टिबड़ी, थाना रानीपुर हरिद्वार) को हिल बाईपास रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।

​हरिद्वार पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और नशे के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार’ के तहत यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button