हरिद्वार के एनपीपीएल हॉस्पिटल के डॉक्टरों का चमत्कार! 36 सप्ताह की गर्भवती महिला और नवजात को मिला नया जीवन 👶✨
हरिद्वार के एनपीपीएल हॉस्पिटल के डॉक्टरों का चमत्कार! 36 सप्ताह की गर्भवती महिला और नवजात को मिला नया जीवन 👶✨

भारत आवाज़ (24*7)
(विशाल सिंह) हरिद्वार l हरिद्वार के एमसीएच विंग एनपीपीएल हॉस्पिटल की बेहतरीन चिकित्सा टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सही समय पर मिला इलाज किसी वरदान से कम नहीं है।
🔹 क्या था मामला?
36 सप्ताह की गर्भवती ‘प्रियंका’ को गंभीर हालत और लगातार दौरे पड़ने के कारण लक्सर से हरिद्वार रेफर किया गया था। मां और गर्भस्थ शिशु दोनों की जान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा था।
🔹 डॉक्टरों की सूझबूझ और सफल इलाज:
अस्पताल पहुंचते ही महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनामिका शाह और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. आस्था सिंह की टीम ने मोर्चा संभाला। सुरक्षित प्रसव के बाद भी हालत गंभीर होने के कारण महिला को 2 दिनों तक वेंटिलेटर पर रखकर कड़ी निगरानी में रखा गया।
🔹 एक सराहनीय पहल:
सबसे खास बात यह रही कि अस्पताल प्रशासन द्वारा इस पूरे जटिल और महंगे इलाज के दौरान एक भी रुपया शुल्क नहीं लिया गया (पूर्णतः निशुल्क उपचार)।
✨ खुशखबरी:
अब जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और बहुत जल्द उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
🙏 एनपीपीएल हॉस्पिटल की पूरी टीम को इस बेहतरीन और सराहनीय कार्य के लिए हार्दिक बधाई! 💐




