एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनराष्ट्रीयहरिद्वार भारत

सुंदर और अतिक्रमण मुक्त हरिद्वार: सड़कों से हटने लगे अनुपयोगी बिजली के खंभे और केबलों के जाल

सुंदर और अतिक्रमण मुक्त हरिद्वार: सड़कों से हटने लगे अनुपयोगी बिजली के खंभे और केबलों के जाल

भारत आवाज़ (24*7)

​जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि संभाल रहे नोडल कमान

​अब तक 68 बेकार विद्युत पोल हटाए गए चंद्राचार्य चौक से देवपुरा चौक तक आज चलेगा विशेष सफाई अभियान

(विशाल सिंह) ​हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार को अधिक सुंदर सुव्यवस्थित और यातायात बाधाओं से मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन और नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के कुशल नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गों से अनुपयोगी विद्युत पोलों और तारों के उलझे हुए गुच्छों को हटाने का व्यापक अभियान लगातार जारी है।

​विद्युत विभाग और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

​इस अभियान को गति देने के लिए विद्युत विभाग (हाइडिल) और नगर निगम की संयुक्त टीमों को मैदान में उतारा गया है। अभियान के तहत अब तक शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों से 68 अनुपयोगी विद्युत खंभों को पूरी तरह हटाया जा चुका है।

​हाल ही में:

  • ​भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक लगभग 15 पोल हटाए गए।
  • ​अवधूत मंडल से शंकर आश्रम तथा देवपुरा चौक से ऋषिकुल मैदान तक 13 पोल हटाए गए।

​खंभों को हटाने के साथ-साथ उन पर निजी कंपनियों और केबल ऑपरेटरों द्वारा अवैध व अनावश्यक रूप से लटकाए गए तारों और फ्लेक्सी बोर्डों को भी उतारा जा रहा है।

​आज चंद्राचार्य चौक से देवपुरा चौक तक हटेगा तारों का जाल

​विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक सैनी ने बताया कि सड़कों पर यातायात को सुचारु बनाने और दुर्घटनाओं की आशंका को समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसी क्रम में आज (26 अक्टूबर) चंद्राचार्य चौक से देवपुरा चौक के बीच विद्युत पोलों पर लगे तारों के गुच्छों और अनधिकृत फ्लेक्सी-होर्डिंग्स को हटाने के लिए विशेष संयुक्त अभियान चलाया जाएगा।

​सुगम यातायात और सुंदरता पर जोर

​जिला प्रशासन का उद्देश्य शहर के सार्वजनिक स्थानों को बाधामुक्त बनाना श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों के आवागमन को आसान करना तथा हरिद्वार के स्वरूप को भव्य और स्वच्छ बनाना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभागों के समन्वय से यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

​

Related Articles

Back to top button