वोट चोरी कांग्रेस के शासनकाल की देन एसआईआर पर सियासत गरमाए: मनोज गौतम
वोट चोरी कांग्रेस के शासनकाल की देन एसआईआर पर सियासत गरमाए: मनोज गौतम

भारत आवाज़ (24*7)
(विशाल सिंह) हरिद्वार: अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम ने एसआईआर (SIR) का विरोध कर रही कांग्रेस पार्टी पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वोट चोरी की संस्कृति कांग्रेस के ही शासनकाल में होती थी। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज एक गरीब परिवार का बेटा देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जैसे सर्वोच्च पदों तक पहुंच रहा है, इसलिए कांग्रेस को लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने से पहले अपने पुराने इतिहास को देखना चाहिए।
पारदर्शिता के लिए एसआईआर जरूरी
मनोज गौतम ने एसआईआर का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि देश के हर नागरिक को मताधिकार प्राप्त है लेकिन यह अधिकार एक व्यक्ति के पास केवल एक बार ही होना चाहिए। किसी भी व्यक्ति के पास दो या तीन वोट नहीं होने चाहिए। मतदाता सूची को दुरुस्त करने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए एसआईआर अत्यंत आवश्यक है।
जनता सिखाएगी सबक
उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना सीधे तौर पर लोकतंत्र के हित में है। भाजपा को बेवजह बदनाम करने की साजिश रची जा रही है जिसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए देश की जनता पूरी तरह तैयार बैठी है।




