एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

हरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: त्योहारों से पहले 4 वाहन सीज 25 के चालान और 5 बसों पर कसा शिकंजा

हरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: त्योहारों से पहले 4 वाहन सीज 25 के चालान और 5 बसों पर कसा शिकंजा

भारत आवाज़ (24*7)

(विशाल सिंह) ​हरिद्वार: आगामी त्योहारों के मद्देनजर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए हरिद्वार परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है।

​सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:

  • ​ओवरलोडिंग पर शिकंजा: मीडिया रिपोर्ट्स का संज्ञान लेते हुए जमालपुर कलां क्षेत्र में विशेष चेकिंग की गई जहाँ निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चल रहे 4 वाहनों (एक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत) को सीज किया गया।
  • ​परमिट नियमों का उल्लंघन: यात्री वाहनों की जाँच के दौरान परमिट की शर्तों की अनदेखी करने वाली 5 बसों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
  • ​ब्यापक चालान: कुल मिलाकर विभिन्न मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन करने पर 25 वाहनों के चालान किए गए।

​यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि:

एआरटीओ नेहा झा ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के सीजन में सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़ और सुरक्षा के लिहाज से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की है कि वे मोटर वाहन अधिनियम और परमिट की शर्तों का कड़ाई से पालन करें अन्यथा भविष्य में और अधिक कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button