हरिद्वार में राज्य स्थापना दिवस पर साइकिल रैली की धूम: 97 खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह 10 विजेताओं को मिले पुरस्कार
हरिद्वार में राज्य स्थापना दिवस पर साइकिल रैली की धूम: 97 खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह 10 विजेताओं को मिले पुरस्कार

भारत आवाज़ (24*7)

(विशाल सिंह) हरिद्वार, 06 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर हरिद्वार में युवाओं और बच्चों के खेल के प्रति उत्साह को बढ़ाने के उद्देश्य से एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। उत्तराखंड खेल निदेशालय (देहरादून) एवं जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित इस ओपन वर्ग बालक-बालिका साइकिल रैली में कुल 97 खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रोशनाबाद खेल परिसर से हुई रैली की शुरुआत
साइकिल रैली की शुरुआत योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद से हुई। इसके बाद सभी प्रतिभागी नवोदय चौक और हीरो चौक होते हुए वापस योगस्थली खेल परिसर पहुंचे जहां रैली का समापन हुआ।
लॉटरी ड्रॉ से चुने गए 10 भाग्यशाली विजेता
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी श्री प्रमोद चंद्र पांडेय ने रैली का शुभारंभ किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। समापन पर खेल विभाग द्वारा एक अनोखी पहल करते हुए लॉटरी ड्रॉ के माध्यम से 5 बालक और 5 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।
स्वस्थ जीवनशैली और खेलों को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य
आयोजन समिति ने बताया कि इस साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य राज्य स्थापना दिवस पर युवाओं और बच्चों में खेल गतिविधियों के प्रति रुचि जगाना तथा उन्हें एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की उपस्थिति
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी, सहायक प्रशिक्षक अनुराग राठी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रजापति कुकरैती, वरिष्ठ सहायक शिवम रावत, कनिष्ठ सहायक विक्रम सिंह, राजन राणा, मंगल सिंह, अक्षय राठी, अनुराग सिंह धमांदा, गौरव कुमार, आदित्य गुप्ता और संविदा प्रशिक्षक सुश्री शिवानी नैथानी सहित कई खेल प्रेमी और अधिकारी उपस्थित रहे।




