एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहरिद्वार भारत

सोमवती अमावस्या स्नान: हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम 12 जोन और 40 सेक्टरों में बटा मेला क्षेत्र।

सोमवती अमावस्या स्नान: हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम 12 जोन और 40 सेक्टरों में बटा मेला क्षेत्र।

भारत आवाज़ (24*7)

(शुभोद कुमार) ​हरिद्वार 05 नवंबर  आगामी 09 नवंबर को पड़ने वाले सोमवती अमावस्या के पावन स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संपूर्ण मेला क्षेत्र को 12 जोन और 40 सेक्टरों में विभाजित कर मजिस्ट्रेटों की तैनातियाँ शुरू कर दी हैं।

​24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम

जिला प्रशासन ने 08 नवंबर की शाम 04 बजे से स्नान पर्व की समाप्ति तक अधिकारियों की ड्यूटी प्रभावी रहने के आदेश जारी किए हैं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय (रोशनाबाद) स्थित कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखा जाएगा। आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत को इसका प्रभारी नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 7351428593 जारी किया गया है।

​चुनौतियों और सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयारियाँ

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पड़ोसी राज्यों में आचार संहिता लागू होने असामाजिक तत्वों माओवादी गतिविधियों और पूर्व में विस्फोटक सामग्री मिलने जैसी संवेदनशील घटनाओं के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हरकी पैड़ी मनसा देवी चंडी देवी ऋषिकुल और खड़खड़ी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सुरक्षाबल और जल पुलिस बल मुस्तैद रहेंगे।

​स्वास्थ्य सफाई और यातायात पर जोर

  • ​यातायात व पार्किंग: भीड़ नियंत्रण के लिए रूट डायवर्जन और पंथद्वीप रोड़ी बेलवाला व ऋषिकुल में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  • ​स्वास्थ्य सेवाएँ: मुख्य चिकित्साधिकारी को सीसीआर और प्रमुख घाटों पर पर्याप्त एम्बुलेंस, स्ट्रेचर व मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • ​बिजली व पेयजल: विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति और जल संस्थान को स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति के कड़े निर्देश मिले हैं।

Related Articles

Back to top button