एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

हरिद्वार में भव्य रूप से मनाई जाएगी उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ ऋषिकुल ऑडिटोरियम में सजेगा मुख्य समारोह

हरिद्वार में भव्य रूप से मनाई जाएगी उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ ऋषिकुल ऑडिटोरियम में सजेगा मुख्य समारोह

भारत आवाज़ (24*7)

(विशाल सिंह) ​हरिद्वार, 05 नवंबर ​उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ इस बार जनपद हरिद्वार में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

​ऋषिकुल ऑडिटोरियम में होगा मुख्य आयोजन

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में होने वाले इन कार्यक्रमों के तहत मुख्य समारोह ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही जनपद के सभी विकास खंडों में भी विभिन्न सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

​उत्कृष्ट कार्यों और प्रतिभाओं का होगा सम्मान

सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों कर्मठ कार्मिकों और सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा विभाग द्वारा विकसित उत्तराखंड एवं विकसित भारत’ थीम पर आयोजित प्रतियोगिताओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

​सरकारी भवनों पर होगी आकर्षक रोशनी और लगेंगे जनकल्याणकारी स्टॉल

समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे ताकि आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। नगर निगम पालिकाओं और पंचायतों को विशेष सफाई अभियान चलाने तथा जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों भवनों एवं प्रमुख चौराहों को आकर्षक एलईडी विद्युत लाइटों से प्रकाशमान करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button