एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहरिद्वार भारत

हरिद्वार में नकलविहीन बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तेज जिलाधिकारी ने दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश

हरिद्वार में नकलविहीन बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तेज जिलाधिकारी ने दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश

भारत आवाज़ (24*7)

(विशाल सिंह) ​हरिद्वार: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी नकलविहीन और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी सिलसिले में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई जिसमें परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और तमाम व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

​जनपद में इस बार कुल 48,320 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिलेभर में 126 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 17 एकल और 109 मिश्रित परीक्षा केंद्र शामिल हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा, बिजली, पेयजल, शौचालय और बैठने की व्यवस्था समय रहते दुरुस्त कर ली जाए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

Related Articles

Back to top button