एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहरिद्वार भारत

गंगनहर किनारे अवैध खनन पर बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्क्रैप घोषित ऑटो से हो रहा था खनन

गंगनहर किनारे अवैध खनन पर बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्क्रैप घोषित ऑटो से हो रहा था खनन

भारत आवाज़ (24*7)

(टीटू कुमार) ​हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में गंगनहर के आसपास अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुराने पावर हाउस के पास लगातार हो रहे अवैध खनन की शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कोतवाली बहादराबाद की बाजार चौकी पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और खनन में इस्तेमाल किए जा रहे एक ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया।

​जांच में पुलिस के सामने एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जिस ऑटो से खनन की सामग्री ढोई जा रही थी उसका चेसिस नंबर आरटीओ हरिद्वार द्वारा काफी पहले ही काटा जा चुका था और कागजों में उसे डिस्ट्रॉय (स्क्रैप) घोषित कर दिया गया था। यानी कबाड़ घोषित हो चुके वाहन का बेधड़क इस्तेमाल खनन माफिया द्वारा किया जा रहा था।

​पुलिस के अनुसार:

  • ​वाहन स्वामी: नईम पुत्र नसीर (निवासी बोंगला बहादराबाद) के नाम पर दर्ज बताया जा रहा है।
  • ​चालक: कार्रवाई के दौरान ऑटो को अनिकेत पुत्र युसुफ (निवासी दादूपुर गोविंदपुर, कोतवाली रानीपुर) चला रहा था।

​मामले की जानकारी देते हुए बाजार चौकी प्रभारी विकास रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई है।

​पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगनहर के आसपास पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाली इन गतिविधियों पर 24 घंटे पैनी नजर रखने और ऐसी कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रखने की सख्त जरूरत है।

Related Articles

Back to top button