एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनराष्ट्रीयहरिद्वार भारत

हरिद्वार में कुंभ स्वच्छता अभियान: पांचवें दिन भी जारी रहा सफाई का महाअभियान 24 संस्थाओं ने लिया हिस्सा

हरिद्वार में कुंभ स्वच्छता अभियान: पांचवें दिन भी जारी रहा सफाई का महाअभियान 24 संस्थाओं ने लिया हिस्सा

भारत आवाज़ (24*7)

​गंगा घाटों नेशनल हाईवे और सिडकुल क्षेत्र में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान

​चंडी देवी मार्ग और नेशनल हाईवे से एकत्र किया गया 205 किलोग्राम कूड़ा

​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन और अधिकारियों के मार्गदर्शन में जन-सहयोग से संवर रही तीर्थनगरी

(टीटू कुमार) ​हरिद्वार, 25 अक्टूबर तीर्थनगरी हरिद्वार में मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखने का संकल्प अब जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल मार्गदर्शन में रविवार को पांचवें दिन भी विशेष स्वच्छता अभियान पूरी ऊर्जा के साथ जारी रहा। इस अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों स्वयंसेवी संस्थाओं आश्रमों और निजी औद्योगिक इकाइयों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

​24 प्रमुख संस्थाओं और आश्रमों की रही सक्रिय भागीदारी

​रविवार को चले इस महाअभियान में शहर से लेकर ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों तक सफाई की गई। इस दौरान प्रमुख रूप से रामराज ग्रामोद्योग, आस्था सेवा संस्थान, भुवनेश्वरी संस्थान, बीइंग भागीरथी, सप्तऋषि कुटीर, उत्तराखंड ब्रह्मांड महासभा, श्री गंगा सेवा ट्रस्ट, ऑल इंडिया ब्राह्मण सभा, रोटरी क्लब हरिद्वार और सेवा भारती सहित कुल 24 संस्थाओं एवं आश्रमों के प्रतिनिधियों ने श्रमदान किया।

विशेष सफाई:

    • ​श्री अखंड अखाड़ा परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला द्वारा शीतला माता घाट पर सफाई की गई।
    • ​गंगा सेवा ट्रस्ट की टीम ने भीमगोड़ा क्षेत्र को चमकाया।
    • ​सेवा भारती ने गोविंद घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।
    • ​श्री प्रेम प्रकाश आश्रम एवं प्रेमनगर आश्रम द्वारा अमरपुर, सर्वानंद, सतनाम और आश्रम घाटों पर व्यापक साफ-सफाई की गई।

​205 किलोग्राम कूड़ा एकत्र, दुकानदारों और श्रद्धालुओं को किया गया जागरूक

​मां चंडी देवी उड़न खटोला (उषा ब्रेको लिमिटेड) के कर्मचारियों ने चंडी देवी ऑटो स्टैंड के दुकानदारों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान उड़न खटोला परिसर और नेशनल हाईवे के आसपास व्यापक सफाई की गई, जिसमें कुल 205 किलोग्राम कचरा (70 किलोग्राम सूखा और 135 किलोग्राम गीला कूड़ा) एकत्र किया गया।

​अभियान के दौरान स्वयंसेवियों ने केवल सफाई ही नहीं की बल्कि तीर्थयात्रियों पर्यटकों और स्थानीय दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक भी किया।

​औद्योगिक क्षेत्रों में भी दिखा स्वच्छता का उत्साह

​सिडकुल क्षेत्र में भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सी एंड एस इलेक्ट्रिक लिमिटेड (सेक्टर-8) द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। औद्योगिक इकाइयों और कर्मचारियों ने अपने परिसरों के आसपास साफ-सफाई कर स्वच्छ औद्योगिक वातावरण का संदेश दिया।

​प्रशासन की ओर से सभी नागरिकों, श्रद्धालुओं और दुकानदारों से अपील की गई है कि वे मां गंगा की पवित्रता और हरिद्वार की सुंदरता को बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें। स्वच्छता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button