एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहरिद्वार भारत

प्रशासन का बड़ा एक्शन: मनसा देवी मार्ग से हरकी पौड़ी तक बुल्डोजर-स्टाइल में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

प्रशासन का बड़ा एक्शन: मनसा देवी मार्ग से हरकी पौड़ी तक बुल्डोजर-स्टाइल में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

भारत आवाज़ (24*7)

​कुंभ की तैयारियों के बीच जागे अधिकारी पीली पट्टी के बाहर सामान रखा तो सीधे सामान होगा जब्त!

(विशाल सिंह) ​हरिद्वार। आगामी दिव्य-भव्य कुंभ मेले के आयोजन को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन ने अवैध अतिक्रमणकारियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त रुख के बाद हरकी पौड़ी और उसके आसपास के प्रमुख मार्गों पर जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

​सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी की अगुवाई में चले इस अभियान के दौरान मनसा देवी मार्ग की तंग गलियों से लेकर पावन तट हरकी पौड़ी तक सड़कों पर कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों और फड़-ठेली चालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे से अवैध कब्जे हटाए और रास्तों को पूरी तरह साफ कराया।

​चेतावनी :

    • ​यातायात होगा सुगम: अभियान का मुख्य मकसद कुंभ मेले के दौरान आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए यातायात को सुगम बनाना और प्रमुख रास्तों को जाम-मुक्त रखना है।
    • ​पीली पट्टी बनी ‘लक्ष्मण रेखा’: सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने साफ चेतावनी दी है कि दुकानों के बाहर खिंची पीली पट्टी ही आखिरी सीमा है। अगर इसके बाहर किसी का सामान, ठेली या फड़ मिला, तो उसे तुरंत जब्त कर लिया जाएगा।
    • ​लगातार जारी रहेगा हंटर: प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है। नियम तोड़ने वालों और दोबारा कब्जा जमाने वालों पर अब सीधी और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​कुंभ मेला हरिद्वार की साख और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ा विषय है। अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान अब रुकने वाला नहीं है। व्यापारी और फड़-ठेली संचालक तय सीमा का पालन करें अन्यथा सख्त जब्ती की कार्रवाई के लिए तैयार रहें। 

Related Articles

Back to top button