स्वच्छ और सुंदर हरिद्वार का संकल्प: आगामी कुंभ मेले को लेकर जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू
स्वच्छ और सुंदर हरिद्वार का संकल्प: आगामी कुंभ मेले को लेकर जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू

भारत आवाज़ (24*7)
हरिद्वार: आगामी कुंभ मेले की तैयारियों और तीर्थनगरी को एक नया स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हरिद्वार में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आगाज किया गया है।
हरकी पौड़ी से हुई शुरुआत
बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के नेतृत्व में हरकी पौड़ी से इस महा-अभियान की शुरुआत हुई। इस दौरान गंगा सभा नगर निगम विभिन्न सामाजिक संगठनों और विभागों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह अभियान आगामी 7 नवंबर तक शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में चलाया जाएगा जिसके तहत गंगा घाटों धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों की विशेष साफ-सफाई की जा रही है।
जनभागीदारी पर विशेष जोर
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवासियों संत समाज व्यापारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं से इस अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही हरिद्वार को पूरी तरह स्वच्छ, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के अनुकूल बनाया जा सकता है।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने भी जनता से अपील करते हुए कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र मां गंगा की पवित्रता और नगर की स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।
प्रमुख हस्तियों की अपील और पहले दिन का परिणाम
- नितिन गौतम (राज्य मंत्री एवं श्रीगंगा सभा अध्यक्ष): ने सभी धार्मिक संस्थानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कुंभ मेले के मद्देनजर इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
- डॉ. पवन कार्की (नगर स्वास्थ्य अधिकारी): ने बताया कि नगर निगम के इस अभियान को जनसहभागिता से और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।
- पहલા दिन: स्वच्छता अभियान के पहले दिन ही लगभग दो कुंतल सूखा और गीला कूड़ा एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर गंगा सभा के पदाधिकारी विभिन्न विभागों के अधिकारी, नगर निगम के पर्यावरण मित्र और बड़ी संख्या में स्वयंसेवी मौजूद रहे, जिन्होंने मिलकर हरिद्वार को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।




