एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहरिद्वार भारत

रुड़की: गंगनहर पुलिस का बड़ा एक्शन नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार

रुड़की: गंगनहर पुलिस का बड़ा एक्शन नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार

भारत आवाज़ (24*7)

​( विशाल सिंह) हरिद्वार/रुड़की: एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गंगनहर पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जिसकी निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद दोनों बाइक थाना क्षेत्र में दर्ज अलग-अलग मुकदमों से संबंधित हैं।

​ पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

​पुलिस के मुताबिक, 16 अक्टूबर को गंगनहर पुलिस टीम ने लाठरदेवा के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान राहुल (निवासी- गोलभट्टा, मिलापनगर, कोतवाली सिविल लाइन, रुड़की) के रूप में हुई।

​आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। पुलिस ने आधुनिक तकनीक (ई-चालान मशीन) का इस्तेमाल कर वाहनों के पंजीकरण और इंजन नंबर की ऑनलाइन पुष्टि भी की।

​नशे की लत ने बनाया मुजरिम

​पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राहुल नशे का आदी है। अपने महंगे शौक और नशे की लत को पूरा करने के लिए वह सुनसान इलाकों से मोटरसाइकिलें चुराता था। इसके बाद वह चोरी की बाइकों को मॉडिफाई (बदलाव) करके बेचने और मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में रहता था ताकि वह आसानी से अपने शौक पूरे कर सके। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

​सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

​इस पूरे खुलासे और शातिर वाहन चोर को दबोचने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे:

  • ​प्रभारी निरीक्षक: मनी भूषण श्रीवास्तव
  • ​एसएसआई: धर्मेंद्र राठी
  • ​एसआई: संतोष सेमवाल
  • ​एसआई: कर्मवीर सिंह
  • ​हेड कांस्टेबल: अलियास अली
  • ​हेड कांस्टेबल: संदीप कुमार

Related Articles

Back to top button