🚨 फाइट अगेंस्ट ड्रग्स: नशे के सौदागरों की खैर नहीं! उत्तराखंड पुलिस का खौफनाक बुलियट दस्ता गुजरात के लिए रवाना हरिद्वार में हुआ तूफानी स्वागत!
🚨 फाइट अगेंस्ट ड्रग्स: नशे के सौदागरों की खैर नहीं! उत्तराखंड पुलिस का खौफनाक बुलियट दस्ता गुजरात के लिए रवाना हरिद्वार में हुआ तूफानी स्वागत!

भारत आवाज़ (24*7)
(ब्यूरो रिपोर्ट) हरिद्वार— देवभूमि की वादियों से एक ऐसी हुंकार उठी है जिससे नशे के काले कारोबारियों की रूह कांप उठेगी! एकता दिवस के मौके पर गुजरात के एकतानगर में होने वाली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली-2026 में तहलका मचाने के लिए उत्तराखंड पुलिस का 12 सदस्यीय खूंखार मोटरसाइकिल दल हरिद्वार की धरती पर गरज उठा है। (नशे के खिलाफ जंग) की खतरनाक और आर-पार की थीम के साथ निकला यह दस्ता अब रुकने वाला नहीं है।
🏍️ गरजती बुलेट और बुलेटप्रूफ इरादे!
देहरादून से अपनी इस महा-अभियान यात्रा की शुरुआत करने वाले इस दल की ताकत देखकर अच्छे-अच्छे ड्रग माफियाओं के पसीने छूट जाएंगे। 5 खतरनाक बुलेट मोटरसाइकिल 1 धुआंधार बोलेरो और 1 टेंपो ट्रैवलर के साथ मैदान में उतरी यह टीम नशे के इस नासूर को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह सुसज्जित है।
हरिद्वार की पुलिस लाइन रोशनाबाद पहुंचते ही एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव और सहायक सेनानायक संजय उप्रेती के नेतृत्व में इस जांबाज दल का ऐसा तूफानी स्वागत हुआ, जिससे पूरे इलाके में जोश की लहर दौड़ गई।
🎭 बच्चों के नाटकों ने खोली नशे की पोल मंच पर खड़े किए रोंगटे!
सिर्फ खाकी ही नहीं बल्कि पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद के मासूम जिगरबाजों ने भी मंच पर उतरकर ऐसा कोहराम मचाया कि देखने वालों के होश उड़ गए। बच्चों ने अपनी नुक्कड़ नाटक, लघु नाटिका और आग उगलती कविताओं के जरिए यह दिखा दिया कि नशे की लत इंसान को किस खौफनाक मौत के कुएं में धकेलती है। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हर कोई इन बच्चों के जज्बे को सलाम कर रहा था।
🔥 एसपी क्राइम/ट्रैफिक ने दी हरी झंडी: अब नशा बेचने वालों का बचना नामुमकिन!
कार्यक्रम के अंत में एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव ने टीम लीडर संजय उप्रेती को स्मृति चिह्न भेंट कर इस मिशन को और घातक अंदाज में आगे बढ़ाने की कसम खाई। उन्होंने पूरे दल को सुरक्षा कवच और जीत का आशीर्वाद देते हुए पुलिस लाइन से आगे के सफर के लिए रवाना किया।
अब यह जांबाज दस्ता हरिद्वार से अपनी रफ्तार बढ़ाते हुए गुजरात के एकतानगर की ओर प्रस्थान कर चुका है। एकता दिवस के मंच पर गूंजने वाली यह दहाड़ साफ चेतावनी है— या तो नशा छोड़ दो या उत्तराखंड पुलिस के इस वज्रपात का सामना करने के लिए तैयार रहो!




