एक्सक्लूसिव खबरेंराजनीतिहरिद्वार भारत

अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI जांच में तेजी पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से 4 घंटे तक मैराथन पूछताछ

अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI जांच में तेजी पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से 4 घंटे तक मैराथन पूछताछ

भारत आवाज़ (24*7)
​(टीटू कुमार) हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में शनिवार देर शाम सीबीआई की टीम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से हरिद्वार के शिवालिक गेस्ट हाउस में लंबी पूछताछ की। यह पूछताछ करीब 3 से 4 घंटे तक चली।

​आवास से गेस्ट हाउस ले गई टीम
​सूत्रों के अनुसार सीबीआई की टीम शनिवार शाम पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को उनके आवास से सीधे शिवालिक गेस्ट हाउस लेकर पहुंची थी। वहां बंद कमरे में उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन पूछताछ की गई।
​जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं’ – सुरेश राठौड़
​लंबे समय तक चली इस पूछताछ के बाद बाहर आए पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वे जांच एजेंसी का पूरा सहयोग कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। राठौड़ ने दावा किया कि सीबीआई द्वारा उनसे जितने भी सवाल पूछे गए उन्होंने उन सभी के सही-सही और स्पष्ट जवाब दिए हैं।

​हालांकि जब उनसे अभिनेत्री उर्मिला को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अभिनेत्री को जानने से साफ इनकार कर दिया।
​आधिकारिक बयान का इंतज़ार
​गौरतलब है कि बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की कमान अब सीबीआई के हाथों में है। इसी सिलसिले में केंद्रीय एजेंसी की टीम उत्तराखंड पहुंचकर मामले से जुड़े तमाम तथ्यों कड़ियों और बयानों की गहराई से पड़ताल कर रही है।
​पूर्व विधायक से हुई इस मैराथन पूछताछ के बाद एक बार फिर राजनीतिक हलकों और इस हाई-प्रोफाइल मामले में हलचल तेज हो गई है। हालांकि सीबीआई की ओर से अभी तक यह आधिकारिक रूप से साझा नहीं किया गया है कि पूछताछ के दौरान कौन-कौन से मुख्य सवाल किए गए और क्या नए तथ्य सामने आए हैं।

Related Articles

Back to top button