🚨 हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट! त्योहारी सीजन में सुरक्षा और जाम से निपटने के लिए सड़कों पर उतरी फोर्स
🚨 हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट! त्योहारी सीजन में सुरक्षा और जाम से निपटने के लिए सड़कों पर उतरी फोर्स

भारत आवाज़ (24*7)
(विशाल सिंह) हरिद्वार: SSP नवनीत सिंह के सख्त निर्देश सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को दुरुस्त करने के लिए एक्शन मोड में पुलिस प्रशासन फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश तो वहीं नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई।
🛡️ सुरक्षा का कड़ा पहरा: शहरभर में निकला फ्लैग मार्च
आगामी त्योहारों के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का पुख्ता संदेश देने के लिए मोर्चा संभाल लिया है।
CO सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी के नेतृत्व में शिवालिक नगर में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।
SP सिटी दीपक सिंह के नेतृत्व में ज्वालापुर मार्केट में पुलिस ने मार्च कर जनता को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया और उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी दी।
क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कोतवाली नगर और कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान हुड़दंग या कानून से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि वे पर्वों को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
🚦 यातायात पुलिस का कड़ा एक्शन: त्योहारी खरीदारी होगी अब जाम-मुक्त!
त्योहारी सीजन में बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और लगने वाले जाम से आमजन को राहत दिलाने के लिए एसपी यातायात सुश्री निशा यादव, डिप्टी एसपी बिपेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक यातायात/CPU संदीप सिंह नेगी के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया है।
रानीपुर मोड़ से ज्वालापुर तक अभियान चलाकर नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
सड़क पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया और चालकों को हिदायत दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने दो-टूक निर्देश दिए हैं कि सड़क को पार्किंग स्थल न बनाया जाए।
📢 पुलिस की दो-टूक अपील:
त्योहारी सीजन में जाम मुक्त हरिद्वार बनाने में पुलिस का सहयोग करें। अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर बाधा न डालें। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।




