एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहरिद्वार भारत

हरिद्वार में तंबाकू और गुटखा प्रेमियों पर शिकंजा: पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी से दुकानदारों में खलबली

हरिद्वार में तंबाकू और गुटखा प्रेमियों पर शिकंजा: पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी से दुकानदारों में खलबली

भारत आवाज़ (24*7)

(विशाल सिंह) ​हरिद्वार: उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्यभर में निकोटिन और तंबाकू उत्पादों पर लगाए गए एक साल के पूर्ण प्रतिबंध के बाद, पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के सख्त निर्देशों के बाद हरिद्वार पुलिस ने प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री करने वालों के खिलाफ मैदान संभाल लिया है।

​शहर कोतवाल के नेतृत्व में चला बड़ा अभियान

​शुक्रवार को शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खड़खड़ी, भूपतवाला, भीमगोड़ा और आसपास के तमाम इलाकों में अचानक दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान खड़खड़ी चौकी प्रभारी नवीन नेगी, सप्तऋषि चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार और उप निरीक्षक दीपक ध्यानी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

​कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानदारों के कटे चालान

​अचानक हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर प्रतिबंधित तंबाकू और गुटखा बेचने वाले 10 दुकानदारों के खिलाफ कोटपा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए चालान काटे। साथ ही सभी दुकानदारों को साफ शब्दों में चेतावनी दी गई कि वे इस तरह के अवैध उत्पादों का स्टॉक या बिक्री बिल्कुल न करें।

​आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

​सप्तऋषि चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि प्रशासन इस मामले में पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने दोटूक कहा कि यदि भविष्य में कोई भी दुकानदार प्रतिबंधित तंबाकू या गुटखा बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ और भी अधिक कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button