एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

जगजीतपुर में बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का हुआ भव्य उद्घाटन ग्रामीणों और शहरवासियों को मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं

जगजीतपुर में बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का हुआ भव्य उद्घाटन ग्रामीणों और शहरवासियों को मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं

भारत आवाज़ (24*7)

(बर्यूरो रिपोर्ट) हरिद्वार: जगजीतपुर में बैंक ऑफ इंडिया (देहरादून अंचल) की नई शाखा का शुभारंभ गरिमामयी माहौल में किया गया। बैंक के फील्ड महाप्रबंधक (चंडीगढ़) अनिल कुमार वर्मा, आंचलिक प्रबंधक (देहरादून) चेतनचंद्र उप आंचलिक प्रबंधक (देहरादून) भानूप्रताप सिंह और शाखा प्रबंधक अंशुल गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शाखा का उद्घाटन किया।

​इस अवसर पर फील्ड महाप्रबंधक अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर और सहज सुविधाएँ उपलब्ध कराना बैंक की मुख्य प्राथमिकता है। नई शाखा के खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी नागरिकों को भी बैंकिंग सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा और वे सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से आसानी से जुड़ सकेंगे।

​आंचलिक प्रबंधक चेतनचंद्र ने बैंक कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्राहकों के साथ शालीन और सकारात्मक व्यवहार ही बैंक की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को परिभाषित करता है।

​शाखा प्रबंधक अंशुल गुप्ता ने विश्वास दिलाया कि शाखा में उपभोक्ताओं को ऋण (Loan) संबंधी जानकारियाँ पारदर्शी तरीके से दी जाएंगी। साथ ही, सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का निरंतर प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। उन्होंने ग्राहकों से बचत की आदत अपनाने की अपील करते हुए आधुनिक और उन्नत सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

​वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र (हरिद्वार) के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने जगजीतपुर में शाखा खुलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब स्थानीय ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा बल्कि उन्हें घर के पास ही उच्च कोटि की सुविधाएँ मिल सकेंगी।

Related Articles

Back to top button