पथरी पुलिस की बड़ी कामयाबी लूट के महज 5 घंटे के भीतर तीन शातिर गिरफ्तार; जेवर और बाइक बरामद
पथरी पुलिस की बड़ी कामयाबी लूट के महज 5 घंटे के भीतर तीन शातिर गिरफ्तार; जेवर और बाइक बरामद

भारत आवाज़ (24*7)
(विशाल सिंह) हरिद्वार: हरिद्वार के थाना पथरी क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त नजर आ रहे हैं। पुलिस ने चंद घंटों के भीतर एक सनसनीखेज लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया सारा सामान और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
मात्र 5 घंटे में सुलझी गुत्थी
पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर निवासी नीरज अपने दोस्त नवलदीप (निवासी कनखल) के साथ किसी काम से धनपुरा आए थे। इसी दौरान तीन अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और दो सोने की अंगूठियां, चांदी की चेन, कड़ा, लॉकेट, दो मोबाइल फोन और एक एटीएम कार्ड लूटकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर महज 5 घंटे के भीतर लक्सर रोड स्थित रविदास मंदिर के पास तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी
- अरुण कुमार – निवासी गांव टांडा भागमल, थाना लक्सर, हरिद्वार
- रितिक – निवासी गांव टांडा भागमल, थाना लक्सर, हरिद्वार
- विशाल – निवासी शाहपुर, थाना पथरी, हरिद्वार
बरामदगी का विवरण
- दो सोने की अंगूठियां
- एक चांदी की चेन, एक चांदी का कड़ा और एक चांदी का लॉकेट
- दो मोबाइल फोन और एक एटीएम कार्ड
- वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल
पीड़ितों ने थाने पहुंचकर लूटे गए सामान और आरोपियों की शिनाख्त कर ली है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस त्वरित कार्रवाई में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, चौकी प्रभारी एसआई मोहन कठैत और उनकी पूरी टीम की अहम भूमिका रही।




