श्री रामलीला समिति लक्कड़हारान: मंच पर जीवंत हुई रावण-मारीच संवाद और सीता हरण की लीला उमड़े श्रद्धालु
श्री रामलीला समिति लक्कड़हारान: मंच पर जीवंत हुई रावण-मारीच संवाद और सीता हरण की लीला उमड़े श्रद्धालु

भारत आवाज़ (24*7)
(बर्यूरो रिपोर्ट) हरिद्वार,श्री रामलीला समिति लक्कड़हारान के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान गुरुवार को रावण-मारीच संवाद और मर्मस्पर्शी सीता हरण लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर और भगवान राम लक्ष्मण व माता सीता की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवान राम जन-जन के आराध्य हैं। उनके नाम का स्मरण मात्र से समस्त दुखों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने युवाओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर समाज के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही इस प्रकार के आयोजनों को युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर भाजपा नेता विशाल गर्ग, गंगा सभा के सचिव उज्जवल पंडित, भागवताचार्य वासु मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, आशीष मारवाड़ी कालीचरण चतुर्वेदी सहित श्री सुरेश्वरी देवी समिति के समस्त सदस्यों ने विधि-विधान से आरती में भाग लिया।
समारोह को सफल बनाने में समिति के संरक्षक राम सरदार, नरेंद्र अधिकारी, अनिल सिखौला, अध्यक्ष नितिन अधिकारी, मंत्री प्रदीप पत्थरवाले, निर्देशक दुष्यंत कुएंपेवाले, संयोजक मधुसूदन हेम्मनके, कोषाध्यक्ष शोभित खेड़ेवाले, प्रबंधक उदित वशिष्ठ, सत्यम अधिकारी, प्रवीण खेड़ेवाले, आलोक चौहान, शिवम अधिकारी समेत बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




