एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

मदन कौशिक ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पार्टी पर कड़ा हमला बोला है।

मदन कौशिक ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पार्टी पर कड़ा हमला बोला है।

भारत आवाज़ (24*7)

(विशाल सिंह) हरिद्वार: में एक प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने इस बयान को उत्तराखंड के गौरव और स्वाभिमान पर सीधा प्रहार बताया। मंत्री ने कहा कि अजीत डोभाल जैसे राष्ट्र-समर्पित व्यक्तित्व पर अमर्यादित टिप्पणी केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड के स्वाभिमान और गौरव पर चोट है। मदन कौशिक ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व से मांग की है कि वे इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करें और बताएं कि क्या वे राहुल गांधी के इस बयान से सहमत हैं। उन्होंने याद दिलाया कि अजीत डोभाल और जनरल बिपिन रावत जैसे वीर सपूतों ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा के लिए समर्पित किया है। ऐसे लोगों को राजनीतिक विवादों में घसीटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कौशिक ने कांग्रेस नेताओं के पूर्व बयानों—जैसे 2017 में सेना प्रमुख पर की गई कथित टिप्पणी और सर्जिकल/बालाकोट एयरस्ट्राइक पर उठाए गए सवालों—का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार सेना और सुरक्षा से जुड़े लोगों के मनोबल को प्रभावित करने वाले बयान देती रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह होना चाहिए लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा और देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वालों के सम्मान की मर्यादा हमेशा बनी रहनी चाहिए।

​इस प्रेसवार्ता के दौरान मेयर किरण जैसल, विधायक आदेश चौहान, मीडिया प्रदेश सह प्रभारी विकास तिवारी और सुभाष चंद्र सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button