एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत
भाजपा टिबडी के कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी
भाजपा टिबडी के कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी

(विशाल सिंह) हरिद्वार: कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कार्यालय पर बुधवार को वार्ड नंबर 17 टिबड़ी के महिला और युवा मोर्चे की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी अहम भूमिका निभाई।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सर्वसम्मति से नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई।
इसमें सविता देवी को महिला मोर्चा अध्यक्ष, जबकि श्रद्धा और सोनी को महिला मोर्चा महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
युवा मोर्चे की कमान संभालते हुए राकेश कुमार को युवा मोर्चा संयोजक, आशीष कश्यप को युवा मोर्चा अध्यक्ष और आकाश व कृष्णा को युवा मोर्चा महामंत्री नियुक्त किया गया है।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी हित में पूरी निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प लिया।




