एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

संजय नगर टिबडी में धार्मिक व सांस्कृतिक मंचन का आगाज

संजय नगर टिबडी में धार्मिक व सांस्कृतिक मंचन का आगाज

(विशाल सिंह) हरिद्वार: संजय नगर टिबडी क्षेत्र में टिबडी शिशु धार्मिक कला मंडल श्रीरामलीला कमेटी द्वारा आयोजित वार्षिक रामलीला महोत्सव का सोमवार को अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ शुभारंभ हुआ इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन क्षेत्र के सुप्रसिद्ध शिवानी ज्वेलर्स के मुख्य संचालकों द्वारा फीता काटकर किया गया । उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथियों का फूल-माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। शिवानी ज्वेलर्स की ओर से अतिथियों ने कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन चरित्र संपूर्ण मानव जाति के लिए मर्यादा सत्य और धर्म का सर्वोच्च संदेश देता है।फीता काटने के उपरांत मुख्य अतिथियों एवं कमेटी के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रभु श्रीराम की आरती उतारी और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रामलीला के उद्घाटन अवसर पर पहले ही दिन क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी जिससे पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। उद्घाटन के प्रथम दिन स्थानीय बाल एवं युवा कलाकारों ने मंच पर अपनी अभिनय कला से दर्शकों का मन मोह लिया और भक्तिमय माहौल बना दिया। लवक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि ऐसी रामलीलाओं का आयोजन हमारी पौराणिक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का बेहतरीन जरिया है।श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों अतिथियों और क्षेत्रीय जनता का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा शांति व व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

भक्तिमय वातावरण में हुआ समापन: प्रथम दिन का कार्यक्रम प्रभु श्री रामचंद्र जी की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ, जिसके बाद आगामी दिनों के मंचन के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

Related Articles

Back to top button