एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने हरिद्वार में किया पितृ तर्पण, विपक्ष पर बोला तीखा हमला

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने हरिद्वार में किया पितृ तर्पण, विपक्ष पर बोला तीखा हमला

भारत आवाज़ (24*7)

​(विशाल सिंह) हरिद्वार: पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने नारायण शिला मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पूर्वजों का पितृ तर्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह हर साल इस पवित्र अवसर पर यहां आते हैं और इस बार भी उन्हें इसका सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

​हरिद्वार दौरे के दौरान धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ सीएम सरमा का राजनीतिक अंदाज भी पूरी तरह से हावी नजर आया। उन्होंने दिल्ली के राजनीतिक घटनाक्रम और विरोध प्रदर्शनों को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

​जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ

​दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर बोलते हुए असम के सीएम ने दावा किया कि वहां आए लोगों से सौ गुना ज्यादा जनता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने असम और पश्चिम बंगाल के उपचुनावों में अपनी पार्टी की जीत का हवाला देते हुए कहा कि सरकार को ब्लैकमेल करने की कोशिश करने वाले लोग कभी कामयाब नहीं होंगे।

​विपक्ष पर तीखे कटाक्ष

  • ​कॉकरोच वाली टिप्पणी: विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं उनकी बात करने से कोई फायदा नहीं है बल्कि देश की युवा शक्ति पर चर्चा होनी चाहिए।
  • ​विपक्षी प्रदर्शनों पर सवाल: 140 करोड़ की आबादी वाले देश में चंद लोगों के जुटने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब विपक्ष निराश होता है और उनके पास कोई विकल्प नहीं बचता तब वह इस तरह के तमाशे करता है।
  • ​राष्ट्रपति से मुलाकात पर तंज: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से विपक्ष की मुलाकात के सवाल पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि राष्ट्रपति से कोई भी मिल सकता है राहुल गांधी चाहें तो मंगलयान में आ जाएं तब उनसे पूछना। उन्होंने जोड़ा कि सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति भवन में रोजाना सैकड़ों-हजारों लोग जाते हैं।

Related Articles

Back to top button