एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार भारत

संतुलित आहार अपनाना जीवन को स्वस्थ बनाने की पहल: डॉ. शर्मा

एसएमजेएन पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित ​प्रतियोगिता में अलीशा प्रथम, साधना व दिव्या संयुक्त रूप से द्वितीय तथा मयूरी तृतीय रहीं

भारत आवाज़ (24*7)

​हरिद्वार। एसएमजेएन पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पौष्टिक एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘पौष्टिक आहार’ रखा गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने आकर्षक और संदेशपरक स्लोगनों के माध्यम से संतुलित आहार ,सुपोषण, स्वास्थ्य तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को रेखांकित किया।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुर्वेद रत्न डॉ. सत्यनारायण शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भोजन केवल ऊर्जा देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारे समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। उन्होंने दैनिक आहार में फल, हरी सब्जियों को शामिल करने और समय पर सोने-जागने जैसी छोटी-छोटी आदतों में सकारात्मक बदलाव लाकर स्वस्थ जीवन अपनाने की सलाह दी।

​महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने अपने संदेश में कहा कि संतुलित आहार अपनाना जीवन को स्वस्थ बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। बदलती जीवनशैली के इस दौर में विद्यार्थियों को खान-पान के प्रति सचेत रहना चाहिए तथा समाज में भी सुपोषण के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए।

​छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को कुपोषण जड़ से मिटाना है, सुपोषण की लहर चलाना है” का संदेश देकर प्रेरित किया। वहीं, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदमावती तनेजा ने “जैसा अन्न, वैसा मन” का उल्लेख करते हुए बताया कि भोजन का प्रभाव शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

​प्रतियोगिता के परिणाम:

​डॉ. पल्लवी, डॉ. मीनाक्षी एवं डॉ. रेनू सिंह के निर्णायक मंडल ने विषयवस्तु, रचनात्मकता और प्रभावशीलता के आधार पर विजेताओं का चयन किया:

  • ​प्रथम स्थान: अलीशा
  • ​द्वितीय स्थान (संयुक्त): साधना एवं दिव्या नौटियाल
  • ​तृतीय स्थान: मयूरी

​कार्यक्रम की सह-संयोजक डॉ. पुनीता शर्मा रहीं। धन्यवाद ज्ञापन राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. विनय थपलियाल ने किया, जिन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति एवं औषधीय तत्वों के उचित उपयोग पर बल दिया।

​इस अवसर पर डॉ. गौरव अग्रवाल, श्रीमती रिचा मिनोचा, श्रीमती रिंकल गोयल, डॉ. गीता शाह, अंकित बंसल, डॉ. अनुरीषा, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. लता शर्मा एवं डॉ. सरोज शर्मा सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button