भगवानपुर (हरिद्वार) में एक झोपड़ी को निशाना बनाकर चोरी करने वाले शातिर गिरोह को कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बेनकाब कर दिया।
पुलिस की चार टीमों ने इलाके के करीब 125 सीसीटीवी (CCTV) खंगालते हुए घेराबंदी की और गागलहेड़ी रोड स्थित गर्ग के बाग के पास से चार खतरनाक अपराधियों को दबोच लिया।
भारत आवाज़ (24*7)
(ब्यूरो रिपोर्ट) भगवानपुर (हरिद्वार) में एक झोपड़ी को निशाना बनाकर चोरी करने वाले शातिर गिरोह को कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बेनकाब कर दिया। पुलिस की चार टीमों ने इलाके के करीब 125 सीसीटीवी (CCTV) खंगालते हुए घेराबंदी की और गागलहेड़ी रोड स्थित गर्ग के बाग के पास से चार खतरनाक अपराधियों को दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी का 100% माल बरामद करने के साथ-साथ एक धारदार चाकू और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल वे वारदात को अंजाम देने के लिए कर रहे थे।
पुलिस टीम के हत्थे चढ़े आरोपी:
- आकाश – निवासी मिर्जापुर, थाना बड़गांव (सहारनपुर)
- शाकिब – निवासी असारा (बागपत, UP), हाल निवासी सिसौना (भगवानपुर)
- शुभम – निवासी सिसौना (भगवानपुर)
- करण – निवासी गुडम्ब, थाना ननौता (सहारनपुर)
बरामदगी का विवरण:
- चोरी का माल: 2 गैस सिलेंडर और ₹1,500 नकद (शत-प्रतिशत बरामद)
- हथियार एवं वाहन: 1 धारदार चाकू और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और सटीक मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने इस अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




