हरिद्वार में खुला प्रकृति प्रेमियों का नया ठिकाना: झिलमिल झील पर्यटकों के लिए शुरू दीदार कर सकेंगे बाघ और हाथी
हरिद्वार में खुला प्रकृति प्रेमियों का नया ठिकाना: झिलमिल झील पर्यटकों के लिए शुरू दीदार कर सकेंगे बाघ और हाथी

भारत आवाज़ (24*7)
(टीटू कुमार) हरिद्वार: प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। लालढांग-हाईवे मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध झिलमिल झील को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। डीएफओ स्वप्निल अनिरूद्ध ने इसका औपचारिक शुभारंभ किया।
यह झील 15 अक्टूबर से 30 जून तक पर्यटकों के लिए खुली रहेगी जहां आगंतुक प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाने के साथ-साथ वन्यजीवों का दीदार भी कर सकेंगे। पिछले पांच वर्षों में इस क्षेत्र के प्रति पर्यटकों का रुझान तेजी से बढ़ा है।
क्या-क्या है खास?
झिलमिल झील के प्राकृतिक परिवेश में पर्यटकों को हाथी, तेंदुआ, भालू, मगरमच्छ, चीतल और सांभर जैसे वन्यजीव आसानी से देखने को मिल जाते हैं। कई बार यहां आने वाले पर्यटकों को दुर्लभ बाघ के दर्शन का रोमांच भी प्राप्त होता है, जो इसे पर्यटकों के लिए एक खास आकर्षण का केंद्र बनाता है।




